“हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं” — ललित मोदी के वीडियो से फिर भड़का विवाद

लंदन: भारत से फरार घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। लंदन में आयोजित विजय माल्या के जन्मदिन समारोह में दोनों को एक साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो को खुद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में ललित मोदी मजाकिया लहजे में खुद को और विजय माल्या को “भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े” बताते नजर आ रहे हैं। यह टिप्पणी सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

ललित मोदी ने वीडियो के साथ एक विवादित कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर ऐसा कुछ पोस्ट कर रहे हैं जिससे इंटरनेट पर हलचल मच जाए। उनके इस कटाक्ष को भारत में कानूनी कार्रवाई से बचने और देश की न्यायिक प्रक्रिया पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

गौरतलब है कि विजय माल्या पर हजारों करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोप हैं, जबकि ललित मोदी पर आईपीएल से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों लंबे समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं और भारत सरकार की प्रत्यर्पण कोशिशों के बावजूद अब तक देश नहीं लौटे हैं। इस पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि आर्थिक अपराधों के आरोपी भगोड़े विदेशों में खुलेआम ऐश कैसे कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिंधु जल संधि के बाद भारत का बड़ा दांव, चिनाब नदी पर 1856 MW का मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट

Also Read This

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  सिंधु जल संधि के बाद भारत का बड़ा दांव, चिनाब नदी पर 1856 MW का मेगा हाइड्रो प्रोजेक्टनुक्कड़ नाटक के

Read More »