आज से एलपीजी के दामों में कटौती

नई दिल्ली- दिसंबर कई बदलावों के साथ आया है। इनमें एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी है। बताया गया है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती हुई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस कटौती के साथ ही दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये पहुंच गई है। दूसरी तरफ कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1694 रुपये से कम होकर 1684 रुपये में मिलेगा। मुंबई में वाणिज्यिक सिलेंडर की यही कीमत  1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1750 रुपये से कम होकर 1739.50 रुपये हो गई। 
दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर के दाम 1 दिसंबर को भी नहीं बदले गए। इसके चलते 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये ही है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, करगिल में 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये और बागेश्वर में 890.50 रुपये है।
इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड बस हादसा: अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 7 की मौत, कई घायल

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »