नव संवत्सर पर मानव कल्याण मंच की पर्व-दर्शिका जारी

मानव कल्याण मंच देवबंद द्वारा नव संवत्सर के अवसर पर पर्व-दर्शिका का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम Milestone Poppins Play School, मजनू वाला रोड, देवबंद में हुआ, जहां नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल, के. एल. जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक राज सिंघल तथा शासकीय अधिवक्ता देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से पर्व-दर्शिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। माल्यार्पण डॉ. अनुज गोयल ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन दीपक राज सिंघल, मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल और देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनुज गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मानव कल्याण मंच देवबंद ऐसी संस्था है, जिसे उन्होंने वास्तव में सेवा कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि मंच निर्धन और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है और उनकी शुभकामनाएं हमेशा मंच के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  हादसे की हकीकत: जब मां-बाप की आंखों के सामने बह गया उनका सब कुछ

उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह अपनी सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में दीपक राज सिंघल ने बच्चों में बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार देना जरूरी है और उन्हें जीवन में अनुशासन सीखना चाहिए। उनके अनुसार, अनुशासन ही बच्चों को आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने का मार्ग दिखाता है।

देवी दयाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि पंचांग हमारे जीवन में किस तरह उपयोगी है। उन्होंने कहा कि हमारा पंचांग ग्रहों की दिशा के अनुरूप कार्य करता है और जीवन के विभिन्न अवसरों में मार्गदर्शन देता है। मंच के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मदद वही सही होती है, जो सही लाभार्थी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण मंच वर्ष 1995 से लगातार सेवा कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगें

मंच के वरिष्ठ सदस्य लोकेश वत्स एडवोकेट ने सनातन पर्व-दर्शिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचांग हमारे जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और यह अपने भीतर सभी प्रमुख त्योहारों को समेटे हुए है। मंच के महासचिव राजू सैनी ने वर्ष भर चलने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी और बताया कि संस्था लगातार समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों और पदाधिकारियों को नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि निर्धनों और जरूरतमंदों की सेवा करने से आत्मिक सुख की अनुभूति होती है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में गरीबों की मदद का संकल्प लेना चाहिए। मंच के वर्तमान अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने भी सभी आगंतुकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी और इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल का आरंभ होता है।

इसे भी पढ़ें:  महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, राजू सैनी, नरेंद्र बंसल, राजेश सैनी, नंद किशोर नागर, अजय बंसल, सुनील बंसल, गिरीश गोयल, यश बंसल, अमित गर्ग बिट्टू, संजीव सिंघल, राज कुमार जाटव, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, राकेश गर्ग, गोविंद गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गाबा, कुलदीप दीप और सुमित सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।

Also Read This

एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने किया छात्र-छात्राओं का तिलक और पुष्पवृष्टि से स्वागत, विद्यालय परिसर में नजर आई रचनात्मकता की पहली झलक मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हर्षाेल्लास और भव्य अभिनंदन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक और पुष्प भेंट कर किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर प्रथम दिवस विद्यालय परिसर में पहुंचे विद्यार्थियों को तिलक कर उन्हें पुष्प देकर उनका अभिवादन किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय

Read More »

योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा से जुड़ने का आह्वान, उत्कृष्ट शिक्षकों और निपुण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Read More »

मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से हुई बाइक सवार युवक की पहचान, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने की कार्रवाई मुजफ्फरनगर। शहर के कमलनगर इलाके में एक कुत्ते और उसके पिल्ले के साथ हुई क्रूरता की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ाने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कमलनगर क्षेत्र में 1 अप्रैल की रात करीब 10.45 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सड़क पर अपने पिल्ले के साथ बैठे एक कुत्ते को एक बाइक सवार ने कथित रूप से जानबूझकर कुचल दिया। इस हादसे में कुत्ता गंभीर रूप

Read More »