शादी के दौरान हुआ था झगड़ा, जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपी गिरफ्तार

शादी में विवाद के बाद दोबारा भड़का झगड़ा, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल होने पर हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झगड़े में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ग्राम सैदपुर कलां में एक शादी समारोह के दौरान सहबाब और सालिम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई। उस समय गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। हालांकि, अगले ही दिन 3 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर से भड़क उठा। सड़क पर ही दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव में बड़ी मस्जिद के पास पहुंची, जहां दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया।

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएम

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 8 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कुछ अन्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। झगड़े में घायल अनीश और उनके भाई नफीस को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 6 डंडे भी बरामद किए हैं। इस मामले में थाना चरथावल पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में राशिद पुत्र रशीद, रिहान पुत्र राशिद, साजिद पुत्र रशीद, शादाब पुत्र अनीस, सहबाब पुत्र मौहसीन, अनीस पुत्र रज्जाक और अलीम पुत्र नफीस निवासीगण ग्राम सैदपुरकला तथा मोमीन पुत्र अली मौहम्मद निवासी मौहल्ला नूरबफान चरथावल शामिल हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा विवाद और बढ़ने से टल गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे स्टेशन पर होगा रैन बसेरों का प्रचार, अनाउंसमेंट से करेंगे जागरुक

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »