मथुरा में एक ही परिवार के 5 शव कमरे में मिले, दूध के गिलास मिले—सुसाइड या हत्या?

मथुरा। जिले के महावन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। यह मामला आत्महत्या का है या किसी आपराधिक घटना का, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को लगेगा फ्री आई कैम्प

जानकारी के अनुसार, सुबह काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद जुमे की नमाज अकीदत और शांति के साथ संपन्न

पुलिस को कमरे में सभी शव एक साथ मिले, वहीं पास में दूध से भरे कुछ गिलास भी रखे पाए गए हैं। इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

थाना पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी कड़ियां जोड़ी जा सकें। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  महर्षि दयानंद ने हिंदू समाज को जागृत कर देश को दिलाई स्वतंत्रताः विकल्प जैन

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को लगेगा फ्री आई कैम्पकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »