भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वच्छता श्रमदान

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अटल चौक से शिव मूर्ति तक भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अटल जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर के अवसर पर मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर ‘अटल चौक रखने के प्रस्ताव के साथ-साथ बुधवार को शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक का नाम ‘अटल चौक रखने का प्रस्ताव किया है। इसी अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अटल चौक से शिव मूर्ति तक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित सभी लोगों ने इसमें प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों से सड़क पर अटल चौक से शिव चौक तक झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के निर्देशन में तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अभियान में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पालिका के सफाई मित्रों के साथ जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए सहभागिता की। स्वच्छता अभियान के दौरान सभी ने मिलकर नगरपालिका के सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छ शहर के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की गई। साथ ही आम नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों के सौदागरों पर्दाफाश, चार बदमाश दबोचे

इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरव स्वरूप, अभियान संयोजक श्री सुधीर खटीक, श्री मोहन तायल, बिजेंद्र पाल, नन्दकिशोर, प्रवीण खेडा, अमित वत्स, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम, सभासद हिमांशु गोयल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को आत्मसात करने और स्वच्छ, सुंदर व विकसित मुजफ्फरनगर के निर्माण का संकल्प लिया।

राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा अटल जी का सम्पूर्ण जीवनः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, संघर्ष और उनके राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि संवेदनशील कवि, विचारक और प्रखर वक्ता भी थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को शुचिता और गरिमा प्रदान की। श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई स्वच्छता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहते थे। उनके नाम पर शहर में चौक का नामकरण एक प्रेरणा है और स्वच्छता अभियान चलाना उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि अपनी दैनिक आदत बनाएं।

इसे भी पढ़ें:  विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभ

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »