मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नाला

एई पीडब्ल्यूडी से कराई जांच, ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश, भुगतान पर लगाई तत्काल रोक, एई-जेई को नोटिस, जन शिकायत का संज्ञान लेकर देर रात पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मारा छापा, जांच में खुली गंभीर अनियमितता की पोल

मुजफ्फरनगर। सुजड़ू रोड स्थित वार्ड संख्या तीन में नगरपालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे आरसीसी नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी और गंभीर लापरवाही के साथ ही मानकों और शतों का उल्लंघन कर बरती गई अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्रवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार देर रात अचानक स्थल पर पूरे लाव लश्कर के साथ छापामार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हुई तकनीकी जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने निर्माण विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए।

देर रात जब पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मौके पर पहुंचीं तो लोगों ने उनको यहां नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की। मीनाक्षी स्वरूप ने मजदूर लगाकर निर्माण सामग्री को खुदवाया और तैयार किये गये नाले की दीवारों को जेसीबी मशीन से उखड़वाकर तकनीकी जांच मौके पर ही कराई गई, इसमें पाया गया कि ठेकेदार द्वारा लगभग 30 मीटर लंबाई तक नाले की बनाई गई आरसीसी की दीवारों में सरिया ही नहीं डाला गया था। इसके अलावा जहां लाल रोडी डालकर बिस्तर तैयार होना चाहिए था, वहां सीधे मिट्टी पर ही आरसीसी डालकर नाला तैयार कराने की कोशिश की जा रही थी। निर्माण सामग्री भी अत्यंत निम्न गुणवत्ता की पाई गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसे में पटवारी अमलेश के पुत्र का निधन, छाया शोक

पालिका अध्यक्ष द्वारा मौके पर ही बुलाए गए इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी परीक्षण किया, जिसमें आरसीसी संरचना में मानकों के अनुरूप सरिया का न होना और सामग्री की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। गंभीर अनियमितताओं के सामने आने पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर ही ठेकेदार फर्म मै. संजय कुमार कॉन्ट्रैक्टर के प्रोपराइटर संजय कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी साकेत कालोनी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को तत्काल मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, पालिकाध्यक्ष ने निर्माण विभाग के एई और जेई की भी लापरवाही पर कठोर रुख अपनाते हुए दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि मानकविहीन कार्य किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नाला निर्माण में गंभीर अनियमितता सामने आई हैं। ठेकेदार का भुगतान रोकने, विस्तृत जांच कराये जाने के साथ ही ठेकेदार फर्म द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कराए गए अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया गया। हमने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि ठेकेदार फर्म द्वारा कराये गये सभी संबंधित कार्यों की जांच लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से कराई जाए।

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उक्त नाला निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त निधि से खालापार-सूजडू सम्पर्क मार्ग पर हीरा डेरी से जायका फास्ट फूड तक कराया जा रहा है। ठेकेदार को 22 नवंबर 2025 को छह माह की समयावधि के साथ गुणवत्ता-परक निर्माण का आदेश दिया गया था, परंतु मौके पर सभी मानकों की धज्जियां उड़ाई गईं। एई और जेई द्वारा मौके पर निरीक्षण न करना, निर्माण की गुणवत्ता की जांच न करना और पालिकाध्यक्ष के निर्देशों की अनदेखी करना भी गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष के दिशा निर्देश के अनुसार कार्यवाही कराई जा रही है। वर्तमान में पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा कराये जा रहे नाला निर्माण की तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एई लोक निर्माण विभाग कामेश्वर सिंह से जांच कराई जायेगी। इस कार्रवाई से भविष्य में मानकविहीन निर्माण कार्यों पर अंकुश लगेगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी ने किया करोड़ों रुपये का घपला, कर्मियों ने खोला मोर्चा

Also Read This

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »