मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहर

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की उसकी मां के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया और करीब 150 मीटर की दूरी पर घेरकर सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वहीं गिर पड़ा, जबकि मां मदद के लिए चीखती रह गई और आरोपी बाइक से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

 

मृतक की पहचान 26 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। परिवार के लोग घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11 बजे केशव की फोन पर कुछ साथियों से कहासुनी हुई थी। पिता राधेश्याम ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलने पर उन्होंने बेटे को शांत कराया और उसे सोने के लिए कहा। लेकिन रात लगभग साढ़े 12 बजे फिर से फोन आया और कॉल करने वालों ने उसे बाहर बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

 

मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को घर से बाहर जाते देखा तो चिंता में उसके पीछे चल दीं। घर से थोड़ी दूरी पर दो बाइक से आए युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक युवक ने केशव के सीने में गोली मार दी। मां के सामने यह घटना होते देख वह जोर-जोर से चिल्लाईं, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »