एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमण

विविध गतिविधियों ने रचनात्मकता, बौद्धिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया और साथ ही अनुशासन, टीम वर्क और कड़ी मेहनत के मूल्यों का भी संचार किया।

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 3 से कक्षा 7 तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष आउट डोर एजुकेशनल टूर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को ग्रेटर नोएडा स्थित किडजानिया के शैक्षणिक एवं मनोरंजक स्थल पर ले जाया गया। यह यात्रा बच्चों के लिए सीखने और आनंद का अनोखा अनुभव साबित हुई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की ओर से छात्र छात्राओं को व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित किडज़ानिया की एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। विविध गतिविधियों ने रचनात्मकता, बौद्धिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया और साथ ही अनुशासन, टीम वर्क और कड़ी मेहनत के मूल्यों का भी संचार किया। यह वास्तव में एक यादगार और समृद्ध अनुभव रहा, जिसमें सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का भी समावेश था।

छात्र-छात्राओं ने किडजानिया टूर में विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल एक्टिविटीज़ जैसे डॉक्टर, फायर फाइटर, पायलट, न्यूज़ एंकर आदि की भूमिकाएं निभाकर न केवल आनंद लिया, बल्कि कार्य आधारित शिक्षा का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त किया। यह टूर उनके आत्मविश्वास, टीमवर्क और निर्णय क्षमता के विकास की दिशा में एक सार्थक कदम रहा। टूर के दौरान छात्रों को शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। सभी प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां 52 दिन बाद सकुशल बरामद

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। जब हम बाहर की दुनिया से सीखते हैं, तब असली शिक्षा का व्यवहारिक ज्ञान हमें प्राप्त होता है। सीबीएसई द्वारा भी करके सीखो पद्धति को बढ़ावा दिया गया है, इसके लिए ही ये आयोजन किया गया। आउट डोर टूर पर बच्चों को वास्तविक जीवन से जुड़ी भूमिकाएं निभाने का अवसर मिलता है, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर करता है। यह टूर केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि मनोरंजन के साथ ही शिक्षा प्राप्त करने का एक अद्भुत संगम भी साबित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक शिक्षा, सामाजिक सहभागिता तथा प्रेरणा देना था। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह सकती। इस तरह के आउट डोर टूर बच्चों के मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं। विद्यार्थियों के इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेनेट यूनिवर्सिटी में किया फैशन और डिजाइन का अध्ययन

Also Read This

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »