मोदी जी घुटने टेकते नहीं, घुटने टिकवाते हैं: नरेन्द्र कश्यप 

मुजफ्फरनगर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज भाजपा कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पिछडा वर्ग विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व संचालन विपुल भटनागर व दिनेश बंसल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पिछडा वर्ग कल्याण विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 2024 में पिछड़ा वर्ग गरीब छात्र-छात्राओं को 32200 रुपए प्रत्येक को सीधे उनके खाते में 2475 करोड़ रुपए पूरे साल के गये है। उसमें एक रुपया भी रिश्वत के रूप में नहीं लिया गया है। पिछड़ा वर्ग की गरीब कन्याओं के विवाह हेतु लगभग दो सौ करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक अर्थव्यवस्था में भारत 11वें स्थान पर था, जो अब मोदी जी के नेतृत्व में चौथे स्थान पर है और जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह सब कर दिखाने की हिम्मत मोदी जी ही दिखा सकते हैं। उन्होंने अमेरिका का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी घुटने टेकते नहीं है, वह घुटने टिकवाने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के लिए ‘डेथ वारंट- राकेश टिकैत

उन्होंने कहा कि नारी के अधिकार की बात आती है, तो कांग्रेस बिल फाड देती थी और भाजपा नारी को सशक्त बनाने का काम करती है। अगले पांच सालों में हर तीसरी महिला सांसद व विधायक होगी। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव, पूर्व चेयरमैन सुभाष चन्द्र शर्मा, कैप्टन प्रवीण कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदीप सैनी, वीरपाल निर्वाल, आंचल तोमर, उमेश मलिक, पवन अरोरा, संजय अरोरा, श्री मोहन तायल, देशबंधु तोमर, श्रीगोपाल माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर, कपिल त्यागी, रजत धीमान, अमित पटपटिया, देवेश कौशिक, राजू अहलावत, गीता जैन, महेशो चौधरी, रविकांत प्रधान, नीटू त्यागी, संदीप शर्मा, शैलेन्द्र डाक्टर, शेखर पुंडीर, सुरेंद्र एडवोकेट, डाक्टर सुनील, डाक्टर राजबीर, अशोक सिंघल, दिनेश पुंडीर, सुधीर खटीक, शोभित गुप्ता, पंकज माहेश्वरी, योगेंद्र चौधरी, हर्ष साहनी, पवन छाबड़ा, सलीम अहमद, नकुल उपाध्याय, नरेश त्यागी, अरविंद, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने किया अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।     जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया।

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »