पालिका में हड़ताल : दूसरे दिन भी काम बंद, आउटसोर्स कर्मी काम पर लौटे

ईओ, लेखाकार और टीएस सहित अन्य अधिकारियों ने किया कार्यालयों में काम, हड़ताल में शामिल हो सकते हैं सफाई कर्मी, अफसर बनाम कर्मी का टकराव हुआ तेज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में वेतन विवाद को लेकर शुरू हुई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी टाउनहाल परिसर में जारी रही, लेकिन इस दूसरे दिन कर्मचारी संगठन का पालिका प्रशासन के खिलाफ बनाया गया चक्रव्यूह कुछ हद तक टूटता नजर आया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पालिका मुख्यालय के कार्यालयों पर लगाये गये ताले भी खुले नजर आये और इन कार्यालयों में कामकाज भी होता दिखाई दिया। इस हड़ताल में पहले दिन शामिल रहे आउटसोर्स कर्मियों ने हड़ताल से किनारा करते हुए अपना काम किया, वहीं अधिकारी भी विभागीय कामकाज निपटाते नजर आये। संगठन का उड़न दस्ता हड़ताल में शामिल करने के लिए कर्मचारियों को आंदोलन की दरी तक समेटने में जुटा रहा। संगठन ने चेतावनी दी है कि वेतन नहीं तो काम नहीं की नीति पर अब आंदोलन को नई धार देंगे और इस हड़ताल में सफाई कर्मचारी संगठनों का साथ भी उनको मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह टकराव और तीव्र होगा और हड़ताल लंबी खिंच सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिज

नगरपालिका परिषद् मेें विशेष जांच के लिए आई ऑडिट टीम को सहयोग नहीं करने, पत्रावलियां और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने और पत्रावलियों को गायब करने के मामले में ऑडिट टीम के प्रभारी की शिकायत के बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दो अधिकारियों और कुछ लिपिकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका हुआ है, इसके अलावा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने, आदेशों की अवहेलना करने और लगातार बिना बताये अवकाश पर चले जाने के मामलों में भी कुछ कर्मचारियों के वेतन से कटौती और वेतन रोकने के आदेश दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया जमीन का सौदा, पुलिस दे रही धक्के

इसमें स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 12 सितम्बर को पत्र ईओ को दिया था, जिसमें तीन दिन में समाधान न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई। मंगलवार से पालिका के सभी विभागों में कर्मचारियों ने संगठन के आह्नान पर हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की और काम बंद रहा, लेकिन दूसरे दिन ही कर्मचारियों की यह हड़ताल कमजोर पड़ती नजर आई। पहले दिन जहां पालिका में कार्यालयों में ताले लटके नजर आये, वहीं बुधवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की सख्ती के कारण कार्यालय खुले दिखे।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 64 लाख से खरीदी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ कीं रवाना

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दो लिपिकों अभिषेक उटवाल और राजीव वर्मा सहित लेखाकार प्रीति रानी को भी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है, इसके साथ ही पालिका में आउटसोर्स पर काम कर रहे 13 कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल रहने पर आपूर्ति एजेंसी अजय ट्रेडर्स को भी

नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

इसका असर यह हुआ कि बुधवार को सभी 13 कर्मचारी जो कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में पालिका के विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं, अपने काम पर लौट आये। मुख्य कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों के ताले खुले और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ही लेखाकार प्रीति रानी, टीएस पारूल यादव, राजस्व निरीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी भी अपने कार्यालय में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोग

वहीं संगठन के अध्यक्ष ब्रजमोहन व महामंत्री सुनील वर्मा ने कर्मचारियों के साथ धरना जारी रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि पालिका प्रशासन अपनी हठधर्मी दिखा रहा है। हमारी समस्या के समाधान के लिए काम नहीं किया, न ही कोई वार्ता की गई। संगठन आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है। नोटिस भेजकर डराया जा रहा है, हम डरने वाले नहीं है, अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कहा कि सफाई कर्मचारी संगठनों से भी हमें समर्थन मिल रहा है, यह बेमियादी धरना जारी रखा जायेगा। सुनील वर्मा ने ईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी जेल जाने से भी नहीं डरेगा। धरने पर मुख्य रूप से लिपिक गोपीचंद वर्मा, कैलाश नारायण, राजीव वर्मा, फिरोज खान, नदीम खान, मनोज बालियान, मनोज पाल, नितिन कुमार, मैनपाल सिंह, शोभित सिंघल, गगन महेन्द्रा, मोहन वैद, प्रवीण कुमार के साथ ही मौहम्मद सालिम, विकास शर्मा, सतेन्द्र कुमार, अमित गोस्वामी, अशोक पाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read This

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। शामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिलों को आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत

Read More »

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »