वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणा

दक्षिणी रामपुरी पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल, अनंत-दीपेश के जर्जर घर को बनाने का दिया भरोसा, कादिर देंगे 50 हजार और एक कुंतल सरिया

मुजफ्फरनगर। शहर दक्षिणी रामपुरी मोहल्ले में वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए लैंडस्लाइड हादसे में दो मासूम सगे भाई अनंत (9) और दीपेश (8) सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो जाने से गहरे शोक का वातावरण बना हुआ है। इस दर्दनाक हादसे से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। शोक संतप्त परिवारों से मिलने के लिए नेताओं का आना जाना लगा हुआ है, सभी मदद का भरोसा दे रहे हैं, मदद अभी तक किसी को नहीं मिली, लेकिन सपा नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा जब रामपुरी में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे तो वो हादसे में मारे गये दो भाइयों दीपेश और अनंत के परिवार की गुरबत देखकर भावुक हो गये। उन्होंने इस परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन ने मुजफ्फरनगर के कई परिवारों को उजाड़ दिया। दक्षिणी रामपुरी मोहल्ले से यात्रा पर गए श्रद्धालुओं में से पांच की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में नौ वर्षीय अनंत और आठ वर्षीय दीपेश, 45 वर्षीय ममतेश, रामवीरी और अंजलि शामिल हैं। इस हादसे ने एक ही मोहल्ले से दो मासूम भाइयों और मां-बेटी समेत पांच जिंदगियां छीन लीं। शनिवार को मृतकों के शव जम्मू से मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोग अब भी इस त्रासदी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामपुरी मोहल्ले से 23 श्रद्धालु माता के दर्शन को गए थे। हादसे में 14-15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई का इलाज जम्मू में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर--गन्दगी हटी, निखरा शहरः ईदगाह तिराहा पर पार्क का लोकार्पण

शुक्रवार को सपा नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा के नेत्त्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रामुपरी पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मिला। पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और अब्दुल्ला राणा समेत प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। कादिर राणा ने दिवंगत मासूमों अनंत और दीपेश के दादा देशराज से मुलाकात की और भरोसा दिया कि परिवार का टूटा-फूटा घर उनकी मदद से बनवाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए 51 हजार रुपये और एक कुंतल सरिया देने की घोषणा की। परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। अनंत और दीपेश के पिता अजय प्रजापति दिहाड़ी मजदूर हैं और हादसे में उनके दोनों पैरों में चोट आई है, वहीं छोटी बहन पूर्वी भी घायल है। घर की हालत जर्जर होने के कारण परिवार पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रहा था। कादिर राणा की इस घोषणा का पीड़ित परिवारों और कालोनी के लोगों ने भरपूर सराहना के साथ स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  अज्ञात चोरों ने श्री अखंडानंद आश्रम में ताला तोड़कर की चोरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोहस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के

Read More »