Muzaffarnagar: पुरकाजी बाईपास के सीएनजी पंप पर कर्मचारियों ने की दबंगई

सीएनजी भरवाने के बाद मरीज को बैठाने पर कार सवारों से की गई गाली-गलौच, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बाईपास स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों द्वारा की गई अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे आमजन में आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह मामला पुरकाजी बाईपास पर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार सवार अपने मरीज को लेकर पंप पर पहुंचे थे। सीएनजी डलवाने के बाद उन्होंने अपनी कार को साइड में लगाकर मरीज को वाहन में बैठाने की कोशिश की। इसी दौरान पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने कार सवारों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि खुलेआम गाली-गलौच भी की। पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग पंप कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पंप प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि वीडिया की जांच कराई जा रही है और पीड़ित पक्ष के लोगों का भी पता लगाया जा रहा है, इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायलउनका कहना है

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  पेंशनर्स की मासिक बैठक में आठ सदस्यों को मिला जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का जिम्माग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया,

Read More »