वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

मुजफ्फरनगर। अपनों को अचानक खो देने के गंभीर दर्द से भरी पीड़ादायक घड़ी में संवेदनाएं और मदद को आगे बढ़ने वाले हाथ भी कभी-कभी मरहम बन जाते हैं। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान रामपुरी के प्रजापति समाज के छह तीर्थ यात्रियों की असमय मृत्यु ने पूरे जनपद को झकझोर दिया था। इन मासूमों की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों, उम्मीदों और भविष्य पर छाई गहरी कालिख है। इन्हीं बुझे चेहरों में उम्मीद की एक नई लौ लेकर सोमवार को शोकसभा में एक बार फिर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने उनका न केवल दुख बांटा, बल्कि नइ परिवारों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने तीनों पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरव स्वरूप ने कहा कि इन बच्चों की स्मृति में हम कुछ ऐसा छोड़ना चाहते हैं, जो इस मोहल्ले की पीड़ा को पहचान और सहारा दे सके। गौरव स्वरूप ने आगे भरोसा दिलाया कि हादसे से प्रभावित परिवारों के जो बच्चे शिक्षा में रुचि रखते हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे। साथ ही जो यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके लिए समुचित और निःशुल्क इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तार

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इन छह मृतकों में शामिल मासूम भाईयों अनंत और दीपेश की त्रासद मृत्यु ने सबका दिल दहला दिया। उन्होंने इन दोनों बच्चों के घर तक पक्की सड़क बनवाने और सरकारी स्तर पर मुआवजा जल्द दिलवाने का भरोसा दिया। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिये तो पता चला कि डूडा की ओर से इस सड़क का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने तत्काल ही हल्का लेखपाल राहुल शर्मा को मौके पर बुलाया और सड़क निर्माण की जानकारी ली। बताया गया कि पालिका और तहसील स्तर से एनओसी डूडा को दी जा चुकी है, जल्द निर्माण शुरू होगा। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह सड़क अनंत और दीपेश को समर्पित होगी। इस सड़क के सहारे उनका स्मरण हमारे बीच हमेशा जीवंत रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  3 दिन से लापता बादल तोमर का कोई सुराग नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस

उन्होंने पीड़ित परिवारों की महिलाओं और बच्चों से विशेष रूप से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनका संघर्ष अकेला नहीं होगा। जो चले गये हैं, उनको नहीं लाया जा सकता है, लेकिन परिवारों के साथ दुख बांटने से हल्का होता है और यह समाज अगर एकजुट हो जाए, तो हर आपदा से पार पाया जा सकता है। रामपुरी के लोगों ने स्वरूप दंपत्ति के इस सहयोग को भावभीनी कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया। परिजनों ने आभार सहित कहा कि संकट में यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक समर्थन भी है, जो उनके परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर आया है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, केशव मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, हनी पाल, अर्जुन प्रजापति, रविकांत शर्मा उर्फ काका सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रमकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोशपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »