मुजफ्फरनगर-इंस्टाग्राम पर आया लक्की ड्रा का मैसेज, युवती के खाते से उड़ा दिए दो लाख

साइबर ठगी की खबर होने पर युवती ने दी तहरीर, शाहपुर थाने में पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात शातिर के खिलाफ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में सोशल मीडिया के जरिए हो रही साइबर ठगी ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर लक्की ड्रा के नाम पर भेजे गए झूठे संदेश ने एक युवती को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। लाखों की रकम को गवां चुकी युवती ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद शाहपुर थाने में अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शाहपुर क्षेत्र में एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी युवती शगुन चौधरी पुत्री समरपाल सिंह ने शाहपुर थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर अमित शर्मा-1 नामक आईडी से एक मैसेज आया। संदेश में उन्हें बताया गया कि उन्होंने लक्की ड्रा में बड़ा इनाम जीता है और एक कोरियर के माध्यम से उपहार भेजा जाएगा। विश्वास में आकर शगुन ने अपना पूरा पता और बैंक विवरण अज्ञात शातिरों को दे दिया। इसके बाद संदेश भेजने वाले ने पार्सल पाने के लिए अलग-अलग समय पर उनसे छोटे-छोटे और बड़े पैमाने पर कुल 2,00,100 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाए।
शगुन ने अपने खाते से शातिरों के द्वारा लक्की ड्रा भेजने के आश्वासन पर कुल आठ अलग-अलग लेनदेन किए। रकम भेजने के बाद भी कोई कोरियर उन्हें नहीं मिला। जब शगुन ने विरोध किया, तब अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए धमकी दी कि अब वह कुछ नहीं कर सकती। घटना के बाद पीड़िता ने शाहपुर थाने में अज्ञात शातिरों के खिलाफ तहरीर दी। शहापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लक्की ड्रा जैसी झूठी जानकारी देकर लोगों को फंसाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आम जनता को सतर्क रहने, किसी भी अनजान आईडी या लिंक पर पैसे भेजने से बचने और किसी भी संदिग्ध संदेश की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी जाती है। मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं में जितना जल्दी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, ठगों को पकड़ने और राशि वसूलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका परिषद के एनएसए डॉ. अजय शाही के खिलाफ शासन में जांच शुरू

Also Read This

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर ‘पाम जुमैरह’ पर दागी मिसाइल

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला होने की रिपोर्ट के बाद पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। शनिवार को पाम जुमैरह स्थित फेयरमोंट होटल के पास धमाके की आवाजें सुनी गईं। घटना में चार लोग घायल होने की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेयरमोंट होटल के बाहर धुएं और आग की लपटें दिखाई दीं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक स्पष्ट रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि यह सीधा मिसाइल हमला था या डिबरी गिरने की वजह से आग लगी। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका परिषद के एनएसए डॉ. अजय शाही के खिलाफ शासन में जांच शुरूदुबई पर ईरान का हमला: पाम जुमैरह में क्या हुआ? क्या

Read More »

ईरान के हमलों से दहला मिडिल-ईस्ट; आबू धाबी में एक की मौत, दुबई एयरपोर्ट बंद

ईरान का अमेरिकी बेस पर हमला बहरीन, यूएई, कतर और कुवैत समेत कई क्षेत्रीय देशों में किया गया है। बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त विवरण के अनुसार, यूएई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक, कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने की सूचना है। यूएई में स्थित नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाए जाने की बात

Read More »

खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और फागुनी गीतों के साथ अधिवक्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इसे भी पढ़ें:  किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमरवरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि

Read More »

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »