शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दी

मुजफ्फरनगर अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट और एएसपी सिटी पालिका की टीम के साथ मैदान में उतरे, हटवाये गये ठिये-ठेले

मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सोमवार दोपहर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शिव चौक से कोर्ट रोड तक चली इस कार्रवाई में सड़क किनारे फैला सामान हटाया गया और अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार दोपहर बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शिव चौक से कोर्ट रोड तक हुई इस कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा, नगरपालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और पालिका टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान सड़कों पर दुकानदारों द्वारा रखा सामान उठवाया गया, वहीं ठेले और ठिया लगाने वालों को हटाया गया। स्थायी अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान एसएचओ शहर कोतवाली उमेश रोरिया, सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर की यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »