मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

पुत्रवधू ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, वहीं उसके बेटे के खिलाफ भी तीन तलाक का मामला चल रहा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को हाजीपुर निवासी इस्तकार पुत्र खादिम ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि इस्तकार मानसिक रूप से काफी परेशान था। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पुत्रवधू ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, वहीं उसके बेटे के खिलाफ भी तीन तलाक का मामला चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  12 घंटे में ही लूट की वारदाता का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

लगातार मानसिक दबाव के कारण इस्तकार ने यह खौफनाक कदम उठाया और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों और परिवारिक विवादों की पूरी जानकारी सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें:  छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »