मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

एंटी करप्शन टीम ने टाउनहाल पहुंचकर ईओ के समक्ष उठाया गंदगी और मच्छरों के प्रकोप का मामला

मुजफ्फरनगर। शहर में फैल रही गंदगी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और झाँसी की रानी पार्क के शौचालयों की बदहाल स्थिति को लेकर एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। टीम ने चेताया कि साफ-सफाई के अभाव में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं, जिससे आमजन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है, टीम ने तत्काल समाधान कराये जाने की मांग की है।
गुरूवार को एंटी करप्शन टीम के पदाधिकारियों ने टाउनहाल पहंुचकर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनको विभिन्न समस्याओं के आधार पर एक ज्ञापन सौंपकर समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही कराने का आग्रह किया। मांग की कि नगर के सभी वार्डों में फॉगिंग कराई जाए और कीटनाशक दवाइयों का नियमित छिड़काव हो। झाँसी की रानी पार्क और वहां बने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर भी टीम ने चिंता जताई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ग्रेप का असरः प्रदूषण फैलाने पर 19 पेपर मिलों को नोटिस

टीम ने ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से पार्क और शौचालय की सफाई के लिए नियुक्त किया जाए। टीम ने चेताया कि यदि सफाई व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विक्की चावला, जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, मोहम्मद नदीम अंसारी, रविकांत, विपिन सिंघल, संजय चावला, संजय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, विनय कुमार, अनिल गर्ग, विजय गोयल, गौरव सिंघल, सन्नी अहलूवालिया, नितिन बालियान, श्रेय मित्तल और दीपक गर्ग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीर

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »