मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

नगरपालिका परिषद् के जेई जलकल धर्मवीर सिंह के पैन कार्ड पर बना ली छह फर्जी फर्म, ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर हो रहा बिजनेस

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने नगरपालिका परिषद् के जलकल विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर की पहचान का दुरुपयोग करते हुए उनके दस्तावेज पर छह फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कर डाला। ये फर्में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कारोबार दिखा रही हैं, जबकि हकीकत में यह सब एक संगठित साइबर ठगी का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। जेई ने इस संबंध में संबंधित थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक शिकायती पत्र भेजे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित जेई का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इन फर्मों का इस्तेमाल किसी बड़े आर्थिक अपराध में भी किया जा सकता है।
एक सरकारी अधिकारी के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फर्म बनाकर उनके नाम से ऑनलाइन शॉपिंग का एक बड़ा बाजार खड़ा कर दिया गया। इसमें लोगों को लुभावने ऑफर के सहारे आकर्षिक किया जा रहा है और एडवांस बुकिंग के नाम पर पैसा जमा कराकर ठगी की जा रही है। नलकूप विभाग में अवर अभियंता धर्मवीर सिंह नगर पालिका परिषद् में भी जलकल विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी पहचान से खिलवाड़ करते हुए ऑनलाइन कारोबार करते हुए ठगी करने का मामला सामने आया है।
पालिका के जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह को उनके नाम पर हो रहे ऑनलाइन शॉपिंग के कारोबार की जानकारी मिली तो उनके होश ही उड़ गये। पिछले दिनों जेई धर्मवीर सिंह के पास एक अंजान नम्बर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वो उनके ऑनलाइन शॉपिंग फर्म से कुछ सामान खरीदना चाहते हैं और कैश ऑन डिलीवरी के आधार पर वो भुगतान करेंगे, तो यह सुनकर जेई चौंक गये। जेई ने फोन करने वाले से ऐसे किसी भी कारोबार में शामिल होने से इंकार किया तो कॉलर ने बताया कि उसको उनका नम्बर उसी ऑनलाइन शॉपिंग फर्म से ही मिला है।
कॉलर से जैसे तैसे जेई धर्मवीर ने पीछा तो छुड़ा लिया, लेकिन यह फोन कॉल उनकी नींद उड़ाने वाली साबित हो गई। उन्होंने तत्काल ही अपने अधिवक्ता से सम्पर्क कर सारी बता बताई तो अधिवक्ता ने उनके पैन कार्ड के नम्बर की जांच की, इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उनके पैन नम्बर पर जीएसटी विभाग में छह फर्मों का पंजीकरण कराते हुए ऑनलाइन शॉपिंग का कारोबार किया जा रहा है। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इनमें से चार फर्म को कुछ दिन पहले ही बंद किया गया है, जबकि दो फर्म ऑनलाइन शॉपिंग के कारोबार में अभी भी एक्टिव हैं, जो उनकी पहचान के आधार पर ही पंजीकृत हैं और उनका ही फोन नम्बर भी ऑनलाइन डिटेल में अंकित किया गया है। इसमें साइबर फ्रॉड होने की आशंका को देखते हुए जेई धर्मवीर ने तत्काल ही खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाने पर कोई मुकदमा नहीं होने पर वो एसएसपी से कार्यालय में मिले और सारी बात बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया, एसएसपी ने उनकी शिकायत को साइबर थाने के लिए रैफर कर दी, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से जेई धर्मवीर परेशान हैं। उनके नाम पर ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी अभी भी चल रही है। बताया गया कि यह कंपनी लोगों को बाजार से सस्ते प्रोडक्ट देने का दावा कर लालच में फंसाती है और भुगतान के रूप में कुछ रकम एडवांस देने पर ही प्रोडक्ट देने की बात कर रही है। जो लोग पैसा एडवांस देते हैं, वो इनका शिकार बनकर रह जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  शालू सैनी की स्नेहिल पहलः बेसहारा माताओं को मिला अपना घरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन

Read More »