मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयन

राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में खेलेगा विराट, मुज़फ़्फरनगर के विकास राठी भी अंडर-14 टीम के लिए बने हैं गेंदबाज़ी कोच

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ़्फरनगर के उभरते युवा क्रिकेटर विराट चौधरी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विराट का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में किया गया है, जो आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में प्रतिभाग करेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की टीम पिछली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की विजेता रही थी।
टीम की घोषणा रविवार को कानपुर में तीन दिवसीय चयन शिविर के उपरांत की गई। इसी के साथ जनपद के एक और नाम ने भी उपलब्धि हासिल की हैकृमुज़फ़्फरनगर के विकास राठी को टीम का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया गया है। मुज़फ़्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की चयनित टीम कल लखनऊ से इंदौर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि विराट के चयन से जिले के क्रिकेटरों में उत्साह का माहौल है।
विराट चौधरी, जो एस. डी. पब्लिक स्कूल के छात्र हैं, को टीम में एक बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है। उनके पिता विकास चौधरी स्वयं मुज़फ़्फरनगर के वरिष्ठ क्रिकेटर रहे हैं और मूल रूप से ग्राम किनोनी के निवासी हैं। विराट वर्तमान में जिला स्टेडियम में कोच अंकुर से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विराट के चयन पर मुज़फ़्फरनगर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, चेयरमैन भीम कंसल, सचिव मनोज पुंडीर, तथा खेल जगत से जुड़े वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, रोहन त्यागी, विनीत आदि ने विराट को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विराट चौधरी के चयन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। जिलावासियों को उम्मीद है कि विराट आगामी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को पुनः चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ीजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »