नेपाल हिंसा पर यूपी हाई अलर्ट – सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी, सीमा 24 घंटे सील

लखनऊ। नेपाल में फैली हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए डीजीपी मुख्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को सौंपी गई है। उनके मुताबिक, सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MPL T-20--गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश बिन्दल के स्ट्राइकर्स

हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर

विशेष नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा और लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं:

0522-2390257
0522-2724010
9454401674
व्हाट्सएप : 9454401674

साथ ही, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को निर्देश दिया गया है कि नेपाल से जुड़ी हर संवेदनशील सूचना और पोस्ट पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  23 फरवरी को एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर

नेपालगंज में बिगड़े हालात

नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुरू हुआ उग्र आंदोलन मंगलवार को नेपालगंज तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन को फायरिंग करनी पड़ी। तनाव के कारण भारत-नेपाल सीमा को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है और आम आवाजाही रोक दी गई है।

नेपाल में फंसे भारतीयों को पहचान पत्र की जांच के बाद ही सीमा पार कर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। वहीं, संवेदनशील पगडंडियों पर नाइट विजन ड्रोन से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहर

मंगलवार सुबह से नेपालगंज के धंबोजी चौक, बीपी चौक और नगरपालिका कार्यालय के सामने हजारों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर सेना और एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) को मोर्चा संभालना पड़ा और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़कें जाम कर दीं। देर शाम तक नेपालगंज की गलियां पुलिस और युवाओं की झड़प का केंद्र बनी रहीं।

Also Read This

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  MPL T-20–गौरव स्वरूप

Read More »

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम सख्त, कीमत भी बढ़ी 60 रुपये

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 21 से 25 दिन के बाद ही अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ जिले में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार अब उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अधिक इंतजार करना होगा।

Read More »

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी

Read More »

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »