नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।

पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का हुआ गठन

बच्चों को बसों से वापस भेजा गया, आज के लिए छुट्टी घोषित

धमकी भरे ई-मेल के बाद कई निजी स्कूलों ने एहतियातन आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल बसों के जरिए सुरक्षित उनके घर भेजने की व्यवस्था की। वहीं, कुछ स्कूलों ने अभिभावकों से बच्चों को खुद स्कूल आकर ले जाने का भी अनुरोध किया।

इस अचानक फैसले के चलते स्कूल परिसरों के बाहर पैरेंट्स की भीड़ देखी गई और माहौल कुछ देर के लिए अफरातफरी भरा रहा।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

पैरेंट्स को भेजा गया अलर्ट मैसेज

स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया—

“हमें बम की धमकी से जुड़ा एक ई-मेल प्राप्त हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऐहतियातन घर भेजा जा रहा है। कृपया अपने निर्धारित बस स्टॉप पर समय पर पहुंचकर बच्चों को रिसीव करें। जो अभिभावक स्वयं पिकअप करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द स्कूल पहुंचें।”

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

पुलिस जांच में जुटी, अफवाहों से बचने की अपील

नोएडा पुलिस ने बताया कि सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। ई-मेल की स्रोत और प्रामाणिकता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों और आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »