नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

नूर खान एयरबेस पर हमला कर अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्रवाई में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हमला पाकिस्तान की हालिया हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया गया है। पिछले चार दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  हड़ताल के साइड इफेक्टः पालिका ईओ और लेखाकार में हुई तीखी तकरार

इसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप पर भी हमले किए गए। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य कमांड सेंटरों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रातभर चले हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 203 मंसूरी, 201 सिलाब और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने इन अभियानों को अंजाम दिया। मंत्रालय के मुताबिक, 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 10 घायल हुए और चार सैन्य चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं।

इसे भी पढ़ें:  वनडे में ट्रिपल सेंचुरीः 35 छक्कों के साथ हरजस सिंह ने बनाए 314 रन

अफगान सेना ने पाकिस्तान के दो सैन्य ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया है। अफगानिस्तान का कहना है कि यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ का बदला है। पाकिस्तान ने हाल ही में काबुल और बगराम एयरबेस पर हवाई हमले किए थे। शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की गई, जिसके कुछ घंटों बाद अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया तो और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  अर्चक पुरोहित संघ ने की घोषणा, दीपावली पूजन 21 अक्टूबर को होगा

रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की वायुसेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे मई 2025 में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी निशाना बनाया गया था, जिसमें बेस के ढांचे को नुकसान पहुंचा था। डिप्टी प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नसरत ने बताया कि नंगरहार, पक्तिया, खोस्त और कंधार प्रांतों में दुश्मन के खिलाफ लेजर हथियारों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है और हालात संवेदनशील बताए जा रहे हैं।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्था

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर पूरे उत्साह और आस्था के साथ संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।  मंडी में पटेलनगर सहित गांधी कालोनी, सुभाष नगर, बचनसिंह कालोनी, राधिकापुरम, आदर्श कालोनी, अंकित विहार, लालबाग, वर्मा पार्क, प्रेमपुरी, रामपुरी बाग, जानकीदास, जनकपुरी, इंद्रा कॉलोनी, आनन्द पुरी, जाट कालोनी, लक्ष्मण विहार, अग्रसेन विहार, अवध विहार, मीनाक्षीपुरम, नई मंडी रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड और एकता विहार कॉलोनी समेत अनेक स्थानों पर पूजन हुआ। इसे भी पढ़ें:  हड़ताल के साइड

Read More »

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा — लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट संकेत देकर प्रदेश भर के राशन डीलरों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे लाखों कोटेदारों के लिए यह ऐलान सुखद खबर बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण प्रणाली में आए बदलावों का श्रेय कोटेदारों की मेहनत और ईमानदारी को दिया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीनों के जरिए पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। यह कोटेदारों के सहयोग से

Read More »

बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

बीकेटी फ्रीजर में शव मिलने से लखनऊ के चंद्रिका देवी रोड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वेज बिरयानी की एक दुकान में शराब पार्टी के बाद 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव को खराब फ्रीजर में छिपा दिया गया। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार को चार दिन से बंद दुकान का फ्रीजर खोलने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीकेटी क्षेत्र में फुटपाथ पर टट्टर लगाकर बनी वेज बिरयानी की दुकान माल के मंझी निकरोजपुर गांव निवासी सनी की है। इसे भी पढ़ें:  शेख हसीना को ट्रिब्यूनल ने ठहराया मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी, सुनाई मौत की सजासनी के पिता का 26

Read More »

उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, 31 घायल

  उन्नाव यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन यात्रियों की जान चली गई जबकि 31 यात्री घायल हो गए। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों घटनाएं चालक को झपकी आने से बताई जा रही हैं। एक्सप्रेसवे पर रविवार रात 12 बजे एक ट्रक किलोमीटर संख्या 226 सिरधरपुर गांव के सामने सड़क

Read More »