मुजफ्फरनगर शहर में अब ई रिक्शाओं पर पाबंदी का दौर शुरू

जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी, रंगबिरंगी रूट प्रणाली से यात्रियों को मिलेगी राहत

मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाम-मुक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए सोमवार को ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट प्रणाली की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस योजना की औपचारिक शुरुआत की।
शहर में यातायात सुधार के उद्देश्य से पिछले तीन महीनों में हुए गहन अध्ययन, सर्वेक्षण और योजना निर्माण के बाद यह रूट व्यवस्था तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के मार्गदर्शन में मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय इलाकों को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा के लिए विशेष रूट चिन्हित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

अधिकारियों ने बताया कि यह रूट प्रणाली सिर्फ एक शुरुआत है। अगले चरण में इन रूटों को रंगों के अनुसार वर्गीकृत कर ष्कलर कोडेड ई-रिक्शा सेवाष् शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य के अनुसार रिक्शा चुनने में आसानी होगी। यह व्यवस्था ट्रैफिक को बेहतर बनाएगी, समय की बचत करेगी और यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि इस पहल से न केवल शहर को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि नागरिकों को समयबद्ध, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। हमारा उद्देश्य है कि मुजफ्फरनगर को ट्रैफिक प्रबंधन में एक मॉडल शहर के रूप में स्थापित किया जाए। इस अवसर पर एआरटीओ विभाग का भी सहयोग सराहनीय रहा। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे केवल निर्धारित रूट वाले ई-रिक्शा का ही उपयोग करें ताकि यह व्यवस्था सफल हो सके और सभी को लाभ मिले। एसपी यातायात अतुल चौबे ने बताया कि बुधवार से शहरी क्षेत्र में ई रिक्शाओं के संचालन के लिए रूट निर्धारण व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था से इतर यदि कोई ई रिक्शा चलते हुए मिली तो कार्यवाही की जायेगी। बताया कि यह पहल मुजफ्फरनगर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने की ओर एक मजबूत कदम है, जिससे नागरिकों को बेहतर और व्यवस्थित परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनी

Also Read This

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्मलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »