ऑपरेशन सवेरा में शिकंजाः 11 लाख के मादक पदार्थ सहित तस्कर दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है, उसके विरुद्ध दिल्ली और मुजफ्फरनगर में तीन मुकदमे दर्ज पाये गये

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 20 किलो 870 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 से 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  AMU कैंपस शूटआउट: शिक्षक की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशों पर जनपद में वांछित, नामजद अभियुक्तों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण में थाना रतनपुरी पुलिस टीम ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को ग्राम सठेड़ी की ओर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को रजवाहे की पटरी की ओर मोड़ दिया और भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर लगभग 40 कदम की दूरी पर अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी....पिता-पुत्री पानी में बह गए

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम उस्मान पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम चन्दसीना जनपद मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस द्वारा की गई जामातलाशी में उसके कब्जे से 20 किलो 870 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये है। साथ ही गांजा ले जाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी-15 बीआर 7040 भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध दिल्ली और मुजफ्फरनगर में तीन मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार और अजय कुमार त्यागी के अलावा हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, पत्नी के साथ जिंदा जल गया सिपाही

Also Read This

सूचना विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, निदेशक सूचना ने दिलाया दायित्व बोध

लखनऊ। सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को सूचना निदेशालय के सभागार में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निदेशक सूचना विशाल सिंह ने संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक सूचना ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शासन व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की जिम्मेदारी विभाग पर है, जिसे सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। इसे

Read More »

EXCLUSIVE-भलवा कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मां नहीं बन सकती थी प्रगति

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए प्रेमी युगल के शव, भलवा गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

Read More »

एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभ

नई मण्डी के 24 पोलिंग बूथों के पंजीकृत नौ मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई, नए वोटर पंजीकरण व संशोधन की सुविधा उपलब्ध

Read More »

सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने विश्व के कई देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ साझा की तकनीक

Read More »