पानीपत में 4 बच्चों की हत्या का मामला: महिला गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

हरियाणा के पानीपत में चार नाबालिग बच्चों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में जो बातें सामने आईं, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला अपने परिवार और रिश्तेदारों की उन बच्चियों को निशाना बनाती थी, जिन्हें वह “अपने से सुंदर” मानती थी। आरोपी महिला पर दो साल में चार बच्चों की हत्या का आरोप है—जिनमें उसकी एक बेटी नहीं बल्कि उसका खुद का बेटा भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलान

पानीपत के एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को 6 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हिरासत में लिया गया। बच्ची का शव घर में पानी के टब में मिला था, जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस को इस पर संदेह हुआ और जांच के दौरान मामला हत्या का निकला। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

एसपी के अनुसार आरोपी ने कबूला कि पिछले दो वर्षों में उसने दो बच्चियों की हत्या की थी। बाद में शक न हो इसलिए उसने अपने ही बेटे की भी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला पढ़ी-लिखी भले कम हो, लेकिन काफी चतुर और योजनाबद्ध तरीके से वारदात करती थी। वह बच्चियों को लक्ष्य बनाकर घटनाओं को अंजाम देती थी।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार: "गैरजिम्मेदाराना बयानों को न करें तवज्जो"

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होती है और दूसरों के बच्चों, खासकर बच्चियों के प्रति अनावश्यक शंका और चिढ़ रखती थी। उसे यह डर रहता था कि कोई बच्ची बड़ी होकर उससे अधिक सुंदर न दिखे। इस मानसिकता के चलते वह अपराध को अंजाम देती रही।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बाढ़ का कहर, 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित

गिरफ्तारी के बाद महिला अब अपने किए पर पछतावा जता रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और आगे की जांच चल रही है। साथ ही पुलिस मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन भी करवा रही है, ताकि आरोपी की मानसिक स्थिति स्पष्ट की जा सके।

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »