प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, मौनी अमावस्या विवाद ने लिया कानूनी मोड़

प्रयागराज। माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर हुए घटनाक्रम के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच टकराव अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को औपचारिक नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

मामला उस दिन से जुड़ा है जब मौनी अमावस्या के अवसर पर यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता और मेला अधिकारियों की मौजूदगी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और प्रशासन के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस घटनाक्रम से आहत होकर शंकराचार्य ने संगम स्नान से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

हाईकोर्ट के आदेश का हवाला

मेला प्राधिकरण द्वारा भेजे गए नोटिस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लेख किया गया है। नोटिस में सवाल उठाया गया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद किस आधार पर स्वयं को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य घोषित कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक हाईकोर्ट की ओर से पट्टाभिषेक को लेकर कोई स्पष्ट आदेश पारित नहीं किया जाता, तब तक किसी भी धर्माचार्य को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फहराया तिरंगा

विरोध जारी, शिविर से बाहर डटे

विवाद के बाद से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में नहीं गए हैं और मेला क्षेत्र में ही विरोध स्वरूप डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक संबंधित अधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और उन्हें संगम स्नान की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक वह पूर्णिमा तक शिविर के बाहर ही रहेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में प्रयागराज आगमन के दौरान भी वह शिविर में न ठहरते हुए संगम स्नान से दूरी बनाए रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  नोबेल शांति सम्मान न मिलने पर बौखलाए ट्रंप ने चीन पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ

महाशिवरात्रि पर होगा माघ मेले का समापन

गौरतलब है कि प्रयागराज माघ मेले का समापन महाशिवरात्रि के पर्व पर होगा, जब अखाड़ों का अंतिम स्नान संपन्न कराया जाएगा। वर्ष 2026 के माघ मेले में अब तक करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम तट पर उमड़ रही है, जिससे मेला प्रशासन पर व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »