पुरकाजी पुलिस की कार्रवाईः लूट में वांछित चल रहे तीन और बदमाश गिरफ्तार

पुरकाजी थाना क्षेत्र में हुई थी मोटरसाइकिल लूट की वारदात, अभी तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी

पुरकाजी। थाना पुरकाजी क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना में फरार चल रहे तीन और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने मामले में कुल सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 5 दिसंबर को नितिन कुमार निवासी हरीनगर ने थाना पुरकाजी पर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि वह डीजे का काम कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान झबरपुर गैस एजेंसी के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 13 दिसंबर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस दौरान मुख्य आरोपी कार्तिक पुत्र संजय कुमार निवासी कैल्लनपुर को जवाबी कार्रवाई में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके तीन अन्य साथी भी पकड़े गए थे। घटना में शामिल तीन आरोपी उस समय फरार चल रहे थे।
शुक्रवार को थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन कुमार, उप निरीक्षक विशाल राठी, राजीव कुमार व सचिन कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित पुत्र पहल सिंह उर्फ पप्पू निवासी घुम्मनपूरी थाना पुरकाजी शामिल है, जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या- यूपी 12 यू 9297) बरामद की गई है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी, बाल अपचारी प्रियांशु पुत्र कालूराम तथा मोहित पुत्र सोमपाल निवासी गोधना को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर द्वारा दी गई। पुलिस के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बोलेरा और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

-पुरकाजी से हमारे संवाददाता अजीज अहमद सिद्दीकी की रिपोर्ट

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »