नगरपालिका के 218 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों के आरोप

भाजपा सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को लिखा पत्र, निविदा निरस्त कर पुनः टेंडर और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर में सड़कों और नालों सहित 218 निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित निविदाओं की जांच के दौरान ठेकेदार फर्मों द्वारा लगाए गए दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने की चर्चाएं तेज हैं। इसको लेकर भाजपाई खेमे के सभासदों ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरी टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने की मांग की है।
नगरपालिका परिषद् में शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित 218 निर्माण कार्यों के लिए चल रही निविदा प्रक्रिया पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। इन निर्माण कार्यों के लिए नगरपालिका के निर्माण विभाग में प्राप्त निविदाओं की तकनीकी जांच के दौरान ठेकेदारा फर्मों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि कई ठेकेदारों के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी हैं, जिसे लेकर नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर पालिका के कई सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखते हुए इन सभी निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने तथा पुनः निविदा आमंत्रित करने की मांग की है। साथ ही, गलत और फर्जी दस्तावेज लगाने वाले ठेकेदारों व ठेकेदार फर्मों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्मा

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 19 से सभासद एवं भाजपा नेता योगेश मित्तल ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को भेजे गए पत्र में निर्माण विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी तथा 27 जनवरी 2026 को कुल 218 निर्माण कार्योंकृजिनमें अधिकांश कार्य सड़क और नाला निर्माण से संबंधित हैंकृके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इन निविदाओं की तकनीकी जांच में बड़ी संख्या में ठेकेदार फर्मों के द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसकी रिपोर्ट मीडिया में भी लगातार प्रकाशित हो रही है। सभासद योगेश मित्तल ने पत्र में उल्लेख किया कि इससे पूर्व भी फर्जी एफडीआर लगाए जाने का मामला उजागर हुआ था, लेकिन उस प्रकरण में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब एक बार फिर अनुभव प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की बात सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए तथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
योगेश मित्तल के अनुसार, 21 जनवरी को 113 और 27 जनवरी को 103 निर्माण कार्यों की निविदाएं निर्माण विभाग को प्राप्त हुई थीं। इनकी तकनीकी जांच में बड़ी संख्या में अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जो एक संगठित आपराधिक साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही कानूनी कार्यवही होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। इस शिकायती पत्र पर सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान और सीमा जैन के भी हस्ताक्षर हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि यह मुद्दा केवल एक सभासद का नहीं, बल्कि पूरे शहर की चिंता का विषय बन चुका है।
वहीं, इस प्रकरण में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बोर्ड द्वारा पारित सड़क, नाला व अन्य निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के उद्देश्य से निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। दो तिथियों में कुल 218 निर्माण कार्यों की निविदाएं प्राप्त हुई हैं, जिनकी तकनीकी जांच प्रक्रिया अभी जारी है। सभासदों द्वारा की गई शिकायत के संबंध में संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी और यदि जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई जाती हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर से बड़ी खबर: जेल से बाहर आने के बाद आज़म खान ने तोड़ी चुप्पी

Also Read This

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छापेमारी, पांच इकाइयां सीलकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »

अंतिम मतदाता सूची 2026: 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

अंतिम मतदाता सूची 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को फाइनल सूची जारी की जाएगी, जिसमें 13.25 करोड़ से अधिक नाम होने की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि करीब 97 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने की उम्मीद है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है दस्तावेज सत्यापन और जांच के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसे भी पढ़ें:  छेड़छाड़ करने के

Read More »

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के 2 जहाज पार, नौसेना अलर्ट

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित गुजर रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत अलर्ट पर तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों जहाजों पर तिरंगा लगा हुआ है और इन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। यह कदम इसलिए अहम है ताकि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति बाधित न हो। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। यहां किसी भी प्रकार की बाधा का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों और ऊर्जा कीमतों पर

Read More »

खतौली राम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. शर्मा का बड़ा संदेश

खतौली राम जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। के.के. पब्लिक स्कूल, जैन नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक अशोक अग्रवाल जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव जैन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम

Read More »