खतौली राम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. शर्मा का बड़ा संदेश

खतौली राम जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। के.के. पब्लिक स्कूल, जैन नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक अशोक अग्रवाल जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव जैन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। संचालन नगर मंत्री आतिश गुप्ता जी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में भगवान श्री राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को उदाहरण सहित प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

 उन्होंने बताया कि वर्ष 1528 में बाबर के सेनापति मीर बाकी द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। इसके बाद लगभग 498 वर्षों तक हिंदू समाज ने संघर्ष किया, जिसमें लाखों रामभक्तों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है। डॉ. शर्मा ने कहा कि राम जन्मोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि त्याग, मर्यादा और धर्म की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम का जीवन त्याग, संयम, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राम ने राज्याभिषेक की तैयारी के बीच वनवास को सहर्ष स्वीकार कर आदर्श प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखा व्यापारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर, अफसरों ने निरीक्षण

उनके जीवन के प्रत्येक प्रसंग समाज को नैतिकता और समरसता का संदेश देते हैं। डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि सभी लोग भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सत्संग प्रमुख प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, संरक्षक राकेश गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख विजय शंकर गोयल, संपर्क प्रमुख अंकुर तायल, नगर सह मंत्री ठाकुर प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिला शक्ति और युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। खतौली राम जन्मोत्सव का यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक बना, बल्कि समाज को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी दे गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दा

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जीएसटी टीम की कार्रवाई,

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दाहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखा व्यापारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर, अफसरों ने निरीक्षणमंत्री ने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »