आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव, रोड शो कैंसिल, वोटर अधिकार यात्रा

आतंकी अलर्ट के बाद सीतामढ़ी में राहुल गांधी की यात्रा का रूट बदला, रोड शो रद्द
आतंकी अलर्ट के बाद सीतामढ़ी में राहुल गांधी की यात्रा का रूट बदला, रोड शो रद्द

आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी अलर्ट जारी किया। इसके बाद उनकी यात्रा के रूट और कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। राहुल गांधी सीतामढ़ी में जिस कैंप में रुके थे, वहां से सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां कई जगहों पर स्वागत मंच तैयार किए गए थे, लेकिन वे कहीं नहीं रुके।

इसे भी पढ़ें:  ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

रोड शो रद्द, ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी

मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी का रोड शो होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे रद्द कर दिया गया। राहुल गांधी अब ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी से सफर कर रहे हैं।

समय से पहले पहुंचे मोतिहारी

यात्रा में बदलाव के चलते राहुल गांधी मोतिहारी एक घंटे पहले ही पहुंच गए। जहां पहले उनका कार्यक्रम दोपहर 12 बजे का था, वे सुबह 11 बजे ही वहां पहुंच गए। इस दौरान वे बीच में कहीं भी नहीं रुके।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी का कोट, सदन में बवाल: अप्रकाशित किताब पर क्यों भड़की सरकार?
वोटर अधिकार यात्रा का 12वां दिन

वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन सीतामढ़ी के रीगा चौक पर जनसभा में राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने कहा:

  • “ये सिर्फ वोटर अधिकार यात्रा नहीं है, बल्कि आपके अधिकार की यात्रा है।”

  • “लोकसभा चुनाव के बाद एक करोड़ नए वोटर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जुड़े। जहां नए वोटर आए, वहां बीजेपी की जीत हुई।”

  • “अभी सिर्फ वोट चोरी हो रही है। वोट चोरी के बाद आपका राशन कार्ड और जमीन छीना जाएगा।”

अपने भाषण के अंत में राहुल गांधी ने कहा कि बिहारियों की राजनीतिक समझ का कोई मुकाबला नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी का कोट, सदन में बवाल: अप्रकाशित किताब पर क्यों भड़की सरकार?गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »