IRCTC नया नियम: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट सिर्फ आधार यूजर्स के लिए

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आगामी 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में नया नियम लागू होगा। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर सामान्य (जनरल) रिजर्वेशन खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल आधार लिंक्ड अकाउंट वाले यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों के टिकटों पर यह नियम लागू होगा। अभी तक आधार प्रमाणीकरण केवल तत्काल टिकट बुकिंग में अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब इसे सामान्य टिकट बुकिंग की शुरुआत में भी लागू किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक फैसलाः अधिवक्ता समीर हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव विशेष रूप से त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में बुकिंग को पारदर्शी बनाने और बड़े पैमाने पर होने वाली फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से किया गया है।

गौरतलब है कि इस साल 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया था। तत्काल बुकिंग में एजेंटों को शुरुआत के 30 मिनट तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होती, ताकि आम यात्री को पहले मौका मिल सके। अब सामान्य टिकट बुकिंग के शुरुआती 15 मिनट में भी यही सुविधा आम यात्रियों को दी जा रही है।
यदि कोई यात्री 2 दिसंबर के लिए ट्रेन में टिकट लेना चाहता है और बुकिंग विंडो 2 अक्टूबर की रात 12:20 बजे खुलती है, तो 12:20 से 12:35 बजे तक केवल आधार से जुड़े यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार लिंक्ड नहीं है, वे 15 मिनट बाद ही बुकिंग कर सकेंगे। यह नियम केवल ऑनलाइन माध्यम पर लागू होगा। रेलवे के पीआरएस काउंटरों पर पहले की तरह ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की सीमित अनुमति दी, 18 से 21 अक्टूबर तक तय समय में ही फोड़ सकेंगे

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, फोर्टिस को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप!गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »