बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटा

कचहरी के न्यायालय परिसरों में भी वर्षा का असर साफ दिखा। बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव जारी कर न्यायालयों से अनुरोध किया

मुजफ्फरनगर। सोमवार सुबह से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने एहतियातन आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया, जबकि कचहरी में श्नो वर्कश् जैसी स्थिति बनी रही। कलेक्ट्रेट की जर्जर इमारतों का निरीक्षण कर डीएम ने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए।

जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश ने स्कूलों, दफ्तरों और न्यायालयों की कार्यप्रणाली पर खासा असर डाला है। जलभराव और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने जिले के कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की। यह आदेश सुबह करीब साढ़े नौ बजे जारी हुआ, जब अधिकांश स्कूलों में कक्षाएं आरंभ हो चुकी थीं। छुट्टी की सूचना के बाद अभिभावकों को अचानक बच्चों को स्कूलों से लेने के लिए निकलना पड़ा। बारिश में भीगते हुए माता-पिता की भीड़ स्कूलों के बाहर दिखाई दी। स्कूल प्रबंधन और शिक्षक इस अचानक निर्णय से असहज नजर आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और सभी बोर्ड के विद्यालयों में इसका पालन कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

वहीं दूसरी ओर, कलेक्ट्रेट में भी सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते कर्मचारी भी कार्यालयों से दूर नजर आए। कलेक्ट्रेट में भी सन्नाटा सा पसरा रहा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भारी बारिश को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की जर्जर इमारतों के कार्यालयों का स्वयं निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व डीएम कार्यालय के प्रतीक्षालय की छत गिर चुकी थी, जिसके बाद से जर्जर इमारतों को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।
कचहरी के न्यायालय परिसरों में भी वर्षा का असर साफ दिखा। बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से एक प्रस्ताव जारी कर न्यायालयों से अनुरोध किया कि बारिश की दिक्कत को देखते हुए सोमवार के दिन किसी भी वादकारी के विरु( प्रतिकूल आदेश पारित न किए जाएं। प्रस्ताव में अत्यधिक वर्षा और जलभराव के कारण वादकारियों की उपस्थिति में आ रही दिक्कतों का हवाला दिया गया है। ये प्रस्ताव जिला बार संघ के अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह, महासचिव चंद्रवीरसिंह निर्वाल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल और महासचिव राज सिंह रावत की ओर से सोमवार सुबह ही सभी न्यायालयों के लिए प्रेषित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने चलाया डंडाः भगत सिंह रोड और शिव चौक में हटाया गया अतिक्रमण

Also Read This

ईरान के हमलों से दहला मिडिल-ईस्ट; आबू धाबी में एक की मौत, दुबई एयरपोर्ट बंद

ईरान का अमेरिकी बेस पर हमला बहरीन, यूएई, कतर और कुवैत समेत कई क्षेत्रीय देशों में किया गया है। बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त विवरण के अनुसार, यूएई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक, कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने की सूचना है। यूएई में स्थित नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाए जाने की बात

Read More »

खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और फागुनी गीतों के साथ अधिवक्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में सीएम योगी के साथ मंत्री अनिल व कपिल ने किया चरण सिंह को नमनवरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव

Read More »

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में सीएम

Read More »

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला के बाद मिसाइल जवाब

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला की पुष्टि रक्षा सूत्रों ने की है। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हमले की पहली जानकारी सामने आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा बलों ने सुबह करीब 11.45 बजे अपने आधिकारिक मंच पर बताया कि पूरे इस्राइल में साइरन बजाए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमले के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में धमाकों की खबरें आई हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमला तेहरान और उसके आसपास केंद्रित रहा। ईरानी अखबार शार्घ ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने के पास भी धमाका हुआ। तेहरान में राष्ट्रपति आवास और राष्ट्रीय सुरक्षा

Read More »