एक और दो नवंबर की रात को 2 घंटे बंद रहेगी आरक्षण सेवा

दिल्ली- तकनीकी कार्य के कारण उत्तर रेलवे की दिल्ली आरक्षण सेवाएं 2 नवंबर की मध्यरात्रि में दो घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। रेलवे के अनुसार, 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच में स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सेवाएं दो घंटे के लिए प्रभावित होंगी। हालांकि, कार्य होने के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी, 2 नवंबर की रात 12:05 से 02:05 बजे तक दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान पीएनआर पूछताछ, आरक्षण, इंटरनेट बुकिंग, टिकट रद्दीकरण, चार्ट तैयार करना, ईडीआर, प्राइम्स एप्लीकेशन और उत्तरी क्षेत्र के काउंटरों पर एनटीईएस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे ने कहा है कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान, ग्रेनेड हमले में सात जवान घायल

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »