डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 90.05 पर, निवेशक चिंतित

रुपया आज यानी 3 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 पर ओपन हुआ। इससे पहले यह 89.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 2025 में अब तक रुपया 5.16% कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को इसकी वैल्यू 85.70 रुपये प्रति डॉलर थी, जो अब 90 रुपये के पार निकल गई है।

रुपये में लगातार गिरावट का सीधा असर इम्पोर्ट पर पड़ेगा। भारत के लिए विदेशी वस्तुएं, कच्चा माल और ईंधन महंगे होंगे। विदेश में पढ़ने या घूमने जाने वालों के लिए भी खर्च बढ़ जाएगा। उदाहरण के तौर पर, पहले जब डॉलर 50 रुपये का था, तब छात्रों को 1 डॉलर के लिए 50 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब वही डॉलर खरीदने के लिए 90.05 रुपये देने होंगे। इससे फीस से लेकर रहने-खाने तक हर खर्च बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती: टीम ने कहा, ‘रूटीन चेकअप है’, अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ

रुपये पर दबाव की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाना है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे भारत की GDP ग्रोथ 60-80 बेसिस पॉइंट तक गिर सकती है और फिस्कल डेफिसिट बढ़ सकता है। निर्यात कम होने से विदेशी मुद्रा की आमद भी घटती है, जिससे रुपये पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  South Africa Shooting: जोहानिसबर्ग के पास भीषण गोलीबारी, 9 लोगों की मौत की आशंका

जुलाई 2025 से अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजारों से 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की है। यह बिकवाली डॉलर में कन्वर्ट होती है, जिससे बाजार में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपये की कीमत नीचे आती है। इसके अलावा तेल कंपनियां, सोना आयातक और अन्य बड़े आयातक हेजिंग के लिए बड़े पैमाने पर डॉलर खरीद रहे हैं। टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते डॉलर की जमा खोरी बढ़ने से भी रुपया दबाव में है।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में 34 लाख आधार कार्ड धारक मृत पाए गए

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »