सहारनपुर में तिब्बती मार्केट हटाने को लेकर विवाद, निगम और दुकानदार आमने-सामने

सहारनपुर। शहर के व्यस्त नेहरू मार्केट तिराहे से लोहानी सराय मार्ग तक फैली अवैध अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई अब टकराव के मोड़ पर पहुंच गई है। नगर निगम द्वारा सोमवार से अतिक्रमण हटाने की घोषणा के बाद दुकानदारों ने विरोध का रुख अपनाते हुए नोटिस फाड़ दिए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रशासन को सोमवार को बड़े हंगामे की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, इस इलाके में करीब पांच दशक पहले तिब्बत से आए व्यापारियों ने सर्दियों के कपड़ों की अस्थायी बिक्री शुरू की थी। समय बीतने के साथ यह अस्थायी बाजार स्थायी अतिक्रमण में तब्दील हो गया। सड़क के दोनों ओर लोहे के खोखे और ढांचे खड़े हो जाने से यह मार्ग दिनभर जाम की समस्या से जूझता रहता है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  त्रिवेणी शुगर मिल के पावर प्लांट में लगी आग, दमकल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन दुकानों के लिए किसी तरह का वैध आवंटन नहीं है। नवंबर 2024 में भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे, लेकिन उस समय कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इस बार निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दुकानदारों को 18 जनवरी तक स्वयं दुकानें हटाने का अंतिम मौका दिया था। चेतावनी दी गई थी कि तय समय के बाद 19 जनवरी से जबरन कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व बसपा विधायक को आजीवन कारावास की सजा

रविवार को निगम की चेतावनी के बावजूद बाजार सामान्य रूप से चलता रहा। कई दुकानदारों ने नोटिस फाड़कर निगम के फैसले का खुला विरोध किया। इससे साफ हो गया है कि दुकानदार और प्रशासन आमने-सामने आ चुके हैं।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »