त्रिवेणी शुगर मिल के पावर प्लांट में लगी आग, दमकल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

देवबंद। त्रिवेणी शुगर मिल के कोजन पावर प्लांट में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग कन्वे बेल्ट और बैगास तक फैल गई, जिससे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर स्टेशन देवबंद से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह काबू में लिया गया। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

कैसे लगी आग


मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 09:10 बजे फायर स्टेशन देवबंद को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र देवबंद स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के कोजन पावर प्लांट के कन्वे बेल्ट और बैगास में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी फायर स्टेशन देवबंद ने टीम को घटनास्थल रवाना किया और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलाव

दमकल ने ऐसे पाया काबू


घटनास्थल पर फायर स्टेशन देवबंद की टीम के साथ-साथ बेहट रोड और रामपुर मनिहारान से भी फायर यूनिटों को बुलाया गया। टीम ने एमएफई और हाइड्रेंट सिस्टम की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। सीएफओ की मौजूदगी में तीनों फायर टेंडरों से लगातार पंपिंग की गई और करीब 1 घंटे 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामद

कोई हताहत नहीं


अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही जनहानि की खबर है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *