संभल हिंसा केस: FIR आदेश देने वाले जज का तबादला, बवाल

संभल/चंदौसी। संभल हिंसा मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर के तबादले के बाद जिले में न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। बुधवार को वकीलों ने चंदौसी कोतवाली के पास प्रदर्शन कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक आदेश देने की कीमत जज को तबादले के रूप में चुकानी पड़ी, जो न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत है।

‘न्याय की हत्या’ बताया तबादला

वकीलों ने CJM के ट्रांसफर को “न्याय की हत्या” करार देते हुए आरोप लगाया कि एक सख्त और ईमानदार जज को दंडित किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह सामान्य प्रशासनिक तबादला नहीं, बल्कि न्यायिक फैसले के बाद की गई कार्रवाई प्रतीत होती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कहा कि “अच्छे जज को नीचे भेजा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई ऐसा आदेश देने की हिम्मत न करे।”

क्या है पूरा मामला

दरअसल, संभल हिंसा के दौरान गोली लगने से घायल हुए युवक आलम के पिता की याचिका पर CJM विभांशु सुधीर ने बड़ा कदम उठाया था। उन्होंने ASP अनुज चौधरी समेत करीब 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

वकीलों का आरोप है कि यही आदेश उनके तबादले की वजह बना।

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जज के तबादले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट स्वयं संज्ञान लेंगे।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में सजा पीवीसी

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—

“सत्य का स्थानांतरण नहीं होता, उसका स्थान अचल है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता का हनन सीधे-सीधे लोकतंत्र का हनन है। स्वतंत्र न्यायपालिका ही संविधान की वास्तविक संरक्षक है।”

न्यायिक स्वतंत्रता पर उठते सवाल

कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि न्यायिक आदेशों के बाद इस तरह के तबादले होते हैं, तो इससे निचली अदालतों पर दबाव का संदेश जाता है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »