शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तैमूरशाह में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का आरोप सामने आया है। लगभग 20 बीघा जमीन, जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जा रही है, पर रिहायशी और व्यावसायिक निर्माण होने का मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा है।

मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी हारून पुत्र मरहूम इसराइल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। आवेदन में बताया गया कि दिल्ली रोड से सटी तैमूरशाह क्षेत्र की यह भूमि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन वर्तमान में वहां करीब 200 मकान और लगभग 100 दुकानें बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहलः 125 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहन स्वच्छता सेवा में समर्पित

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक व्यक्ति इस भूमि को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताकर उसका उपयोग कर रहा है और इससे अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा है। हारून का दावा है कि जमीन की अनुमानित बाजार कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूमि पर कब्जा बनाए रखने के लिए दबाव और प्रभाव का इस्तेमाल किया जाता है तथा जो भी व्यक्ति इस मामले में सवाल उठाता है, उसे कथित रूप से धमकियां दी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या के घर-घर खुशियों के दी जले, रघुकुल में फिर श्री राम मिले

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी भूमि और राजस्व को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »