राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताब

प्रतियोगिता के महिला एकल व युगल दोनों वर्गों में कुशुम रानी रही अव्वल, जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने महिला एकल और महिला युगल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग की ओर से विशेष सम्मान प्रदान कर एसएसपी संजय वर्मा ने अपने कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय योनैक्स-सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिपदृ2026 का आयोजन 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक लखनऊ स्थित बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में किया गया था। यह वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रदेश भर के अनुभवी खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न जनपदों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान महिला सिपाही कुशुम रानी ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महिला युगल वर्ग में भी उन्होंने शानदार तालमेल और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोहरे खिताब के साथ उन्हें प्रतीक चिह्न, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा अपने कार्यालय में विशेष रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि पूरे जनपद और पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कुशुम रानी भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद और विभाग का नाम निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  TRANSFER-एसएसपी अभिषेक ने दो दरोगाओं से छीना चौकियों का चार्ज

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  बीएसए कार्यालय में पूर्व

Read More »