भाजपा पार्षद की सूदखोरी से त्रस्त डेयरी संचालक ने खाया जहर

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुरा इलाके में एक डेयरी कारोबारी ने कथित तौर पर सूदखोरी और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया। फिलहाल पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

20 साल पुराने कर्ज का विवाद

पीड़ित परिवार के अनुसार, करीब दो दशक पहले उनके बुजुर्ग नसीरुद्दीन ने भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना से ब्याज पर रकम ली थी। परिवार का कहना है कि मूलधन और ब्याज दोनों चुका दिए गए थे। बावजूद इसके, 2020 में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नया हिसाब खोल दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जिला पंचायत का पुनर्गठन, वार्डों की संख्या हुई कम

परिजनों ने आरोप लगाया कि सूदखोरों ने जबरन इकरारनामा लिखवाया और बकाया रकम को लाखों में दिखा दिया। इसके साथ ही पिछले 6 सालों से उनसे रोज़ाना ढाई लीटर दूध मुफ्त में लिया जा रहा था।

धमकी और विवाद की शिकायत

24 अगस्त को डेयरी संचालक मोहम्मद आलम ने पुलिस से शिकायत की थी। परिवार का आरोप है कि अगले दिन भाजपा पार्षद उनके घर पहुंचे और बच्चों को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी। यहां तक कि उनके बेटे की मोटरसाइकिल भी उठा ले गए। दबाव से टूटकर 25 अगस्त को आलम ने सल्फास खा लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित की पत्नी अजरा बानो की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना समेत 8 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजीउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में रोमांच से भरपूर रही टिहरी और वसुंधरा की जीतग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Read More »