शर्मसारः झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की क्षत-विक्षत लाश

रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास मिला शव, दो हाथ, पांव और गला खा गए कुत्ते

मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। आवारा कुत्तों द्वारा शव को नोचे जाने की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मां को ममता की प्रतिमूर्ति कहा जाता है, लेकिन कलियुग में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इस विश्वास को झकझोर दिया है। शहर के मोहल्ला रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट के निकट बुधवार को एक नवजात बच्ची का शव झाड़ियों के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा कुत्ते शव को खींचकर वहां ले आए थे और उसे नोच रहे थे। बच्ची के दोनों हाथ, एक पैर और गले का मांस कुत्तों द्वारा खाया जा चुका था, जिससे दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हो गया।

इसे भी पढ़ें:  सूदखोरों की हैवानियतः कर्ज न चुका पाने पर युवक को दी दर्दनाक मौत

स्थानीय निवासी शिवसेना मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि जब उन्होंने यह दर्दनाक दृश्य देखा तो तुरंत संबंधित थाने को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल बबलू कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्रवासियों में रोष और शोक का माहौल देखा गया। गौतम कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना की गंभीरता से जांच की जाए और जिस किसी ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शहर कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरी क्षेत्र में झाड़ियों के पास कुत्तों द्वारा एक बच्ची के शव को नोचा जा रहा है। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच के लिए पुलिस की टीम को लगाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस का रही है। जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगीकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »