नई मंडी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, विजय कौशल महाराज ने किया प्रवचन

सैकड़ों महिलाओं की कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य लोग रहे उपस्थित

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र दिव्यता और अध्यात्म की सुगंध से महक उठी है। रामलीला ग्राउंड में शनिवार से सरस श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके लिए नगरभर में उल्लासपूर्ण और भक्तिमय वातावरण के बीच कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शामिल रही। भव्य कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। इसके पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ।

नई मंडी क्षेत्र में रामलीला भवन परिसर में सात दिवसीय सरस श्रीराम कथा को लेकर सवेरे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर कथा आयोजक प्रमुख उद्यमी भीम सैन कंसल के मीका विहार स्थित निज निवास से नई मंडी रामलीला ग्राउंड तक भक्तिमय जयघोषों के साथ रवाना हुईं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। यह मनोहारी यात्रा पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का केंद्र बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलताः 21 किलो गांजा समेत तीन तस्कर पकड़े

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नगर में इस भव्य आयोजन का बीड़ा प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी भीम सैन कंसल ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा से नगर में आध्यात्मिक वातावरण का विस्तार होकृयही हमारी मंगलकामना है। कलश यात्रा के उपरांत कथावाचक परम पूज्य संत विजय कौशल जी महाराज ने दोपहर 3 बजे से मंच ग्रहण किया और भक्तों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से ओतप्रोत प्रसंगों का रसपान कराया। कथा प्रतिदिन 29 नवंबर 2025 तक दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित होगी। रविवार, 23 नवंबर कृ श्रीराम जन्म उत्सव, 24 नवंबर कृ श्रीराम विवाह एवं भंडारा और 30 नवंबर कृ श्रीराम कथा का समापन एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 30 नवंबर 2025 तक कथा का सुनना और दिव्य झांकियों का दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव होगा।

इसे भी पढ़ें:  लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद.....

भीम सैन कंसल ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक बनेगा। नगरवासी परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की अमृत कथा का लाभ उठा सकेंगे। कलश यात्रा और कथा शुभारंभ अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी अन्नू अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, ममता अग्रवाल, भीम सैन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, अशोक गर्ग, शंकर तायल, सुरेंद्र अग्रवाल, पराग कंसल, विपुल भटनागर, राजेश जैन, योगेश गोयल, रजत राठी, जेपी चच्चा सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, समाजसेवी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिटायर्ड जज की पत्नी का प्लाट कब्जाने का प्रयास

Also Read This

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »