सीतापुर ‘बेल्ट कांड’: बीएसए सस्पेंड, हेडमास्टर जेल में, ग्रामीणों का विरोध

लखनऊ। सीतापुर जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और एक हेडमास्टर के बीच हुए विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया है। बेल्ट से पिटाई के इस चर्चित मामले में शासन ने कार्रवाई करते हुए बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, जेल भेजे गए प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा के समर्थन में ग्रामीण, बच्चे और अभिभावक खुलकर सामने आ गए हैं। लोगों ने स्कूल में ताला डाल दिया और हेडमास्टर की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीतापुर: बीएसए पर हेडमास्टर का बेल्ट से हमला, दफ्तर में अफरा-तफरी

जांच में बीएसए दोषी, शिक्षिका पहले ही निलंबित

इस विवाद से जुड़ी जांच रिपोर्ट में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इससे पहले इस केस से जुड़ी शिक्षिका अवंतिका गुप्ता को भी निलंबित किया गया था। अवंतिका और बीएसए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमाया। उधर, बीएसए को कार्यालय में पीटने वाले हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  दासी मंथरा की कपटी सीख से कैकई ने की हठ और अवध में छाया अंधकार

विवाद की असली वजह

सूत्रों का कहना है कि बीएसए, प्रधानाध्यापक से संबंधित शिक्षिका अवंतिका गुप्ता की फर्जी हाजिरी लगाने का दबाव बना रहे थे, जिसका हेडमास्टर ने विरोध किया। इसी बात पर टकराव हुआ और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

कैसे भड़का विवाद?

घटना 23 सितंबर को हुई। हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा, अपने खिलाफ दर्ज शिकायत पर सफाई देने बीएसए दफ्तर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि उनकी दलील बीएसए को पसंद नहीं आई और दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही हेडमास्टर ने गुस्से में फाइल पटक दी और फिर बेल्ट निकालकर बीएसए पर हमला कर दिया। महज छह सेकेंड में उन्होंने बीएसए को पांच बार बेल्ट से मारा।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीणों में आक्रोश- थाना चरथावल पर 29 को महापंचायत

ग्रामीणों का समर्थन और विरोध प्रदर्शन

इस मारपीट के बाद पुलिस ने हेडमास्टर को कोर्ट में पेश किया और वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि, उनके निलंबन के खिलाफ गांव के बच्चे और अभिभावक विरोध पर उतर आए। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग है कि हेडमास्टर को तुरंत जेल से रिहा किया जाए।

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »