देवबंद कोतवाली में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र में मिली खामियां

देवबंद कोतवाली में एसपी देहात सागर जैन ने शुक्रवार को मिशन शक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की और पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने एंटी रोमियो टीम की गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं से शिकायत दर्ज होने के बाद तीन माह तक प्रत्येक पखवाड़े में फीडबैक दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन देवबंद कोतवाली में यह प्रक्रिया अभिलेखों में पूर्ण रूप से दर्ज नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने कोतवाली प्रभारी और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रह्मपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, नागरिकों में भय

 

एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि कोहरे के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया गया है। यह टीम दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कारणों का विश्लेषण करेगी और सुधारात्मक सुझाव देगी।

 

उन्होंने गन्ना सीजन के चलते गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाने और इसकी प्रतिदिन समीक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  सीएम की सख्ती के बाद बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों पर कसा शिकंजा, डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह, कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »