एसएसपी ने दौड़ लगाकर परखी पुलिस फोर्स की फिटनेस

एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, शस्त्र संचालन व शाखाओं का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सिद्धार्थ के. मिश्रा द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गहराया गैस संकट: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बंद

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ कराई। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर बल दिया गया। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की गई तथा शस्त्र संचालन और उनके उचित रख-रखाव के लिए अभ्यास कराया गया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन स्थित भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजनालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति सतर्कता और सुधार के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »