छात्र उज्ज्वल आत्महत्या प्रकरणः धर्मेन्द्र मलिक ने डीएम से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

छात्र आत्महत्या रोकथाम नीति के क्रियान्वयन व डीएवी कॉलेज जांच की मांग पर भाकियू अराजनैतिक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ते छात्र तनाव और आत्महत्या की घटनाओं के मद्देनज़र अब सामाजिक संगठनों ने आवाज़ तेज़ कर दी है। राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम नीति एवं उम्मीद निर्देशिका को लागू करने की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की अपील की। संगठन ने डीएवी डिग्री कॉलेज, बुढ़ाना में अव्यवस्थाओं की शिकायतों के आधार पर जांच समिति गठित करने का मुद्दा भी मजबूती से उठाया।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनपद में छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप जनपद स्तर पर राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम नीति तथा उम्मीद निर्देशिका को तुरंत लागू कराने के लिए एक विशेष समिति गठित की जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि वर्ष 2022 में सर्वाेच्च न्यायालय ने छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देशभर में समिति गठन के निर्देश दिए थे, लेकिन कई जनपदों में इन आदेशों का पूर्ण क्रियान्वयन अब तक नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दबाव, प्रतिस्पर्धा और मनोवैज्ञानिक समर्थन की कमी के कारण छात्रों में तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उम्मीद निर्देशिका और आत्महत्या रोकथाम नीति को लागू करना बेहद जरूरी है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ संस्थानों में अनिवार्य हों। प्रतिनिधिमंडल ने बुढ़ाना स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में अनियमितताओं और छात्रों से जुड़ी शिकायतों के मद्देनज़र एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने दोनों मुद्दों पर शासनादेश के परीक्षण के बाद समिति गठित करने और कॉलेज की जांच के लिए टीम बनाने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान छात्र नेता विषु मलिक, मोहित मलिक, अनुप राठी (एडवोकेट), श्रेय चौधरी, अमृत, कपिल राठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वेतन विवाद को लेकर पालिका में काम बंद हड़ताल

भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों को प्रमुखता से उठाया

जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में भाकियू अराजनैतिक ने विस्तार से बताया कि 28 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुकदेव साहा बनाम आंध्र प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले में छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई थीं। लेकिन जनपद में इनका प्रभावी पालन नहीं हो रहा है। इसी नीति और निर्देशिका के आधार पर संगठन ने प्रमुख माँगें रखीं।
1. मानसिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिवार्य नियुक्ति
100 से अधिक छात्रों वाले प्रत्येक संस्थान में कम से कम एक प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक, काउंसलर या सामाजिक कार्यकर्ता नियुक्त करने की अनिवार्यता। छोटे संस्थानों को बाहरी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से औपचारिक रेफरल सिस्टम बनाने की सलाह। परीक्षा काल या शैक्षणिक बदलाव के दौर में छोटे समूहों के लिए समर्पित मेंटर/काउंसलर नियुक्त किए जाएं।
2. सभी स्टाफ का मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण
शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को वर्ष में कम से कम दो बार मनोचिकित्सक की सहायता, चेतावनी संकेतों की पहचान, आत्मदृहानि प्रतिक्रिया और रेफरल मेकेनिज्म पर प्रशिक्षण दिया जाए। संवेदनशील पृष्ठभूमि वाले छात्रों के साथ व्यवहार पर भी अनिवार्य प्रशिक्षण हो।
3. गोपनीय रिपोर्टिंग व शिकायत निवारण तंत्र
यौन उत्पीड़न, रैगिंग, बुलिंग जैसी घटनाओं पर रोक के लिए मजबूत व गोपनीय रिपोर्टिंग सिस्टम की स्थापना। पीड़ित छात्रों को तत्काल मनो-सामाजिक सहायता और पेशेवर काउंसलर के पास रेफरल की व्यवस्था।
4. सभी कोचिंग सेंटर का अनिवार्य पंजीकरण
प्रत्येक कोचिंग संस्थान का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए। नवीनीकरण केवल तभी हो जब मानसिक स्वास्थ्य सहायता तंत्र, शिकायत निवारण व्यवस्था और छात्र संरक्षण प्रावधान उपलब्ध हों।
5. फीस आधारित अपमान पर रोक
किसी भी छात्र का फीस के कारण सार्वजनिक अपमान न किया जाए तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। भाकियू अराजनैतिक की इस पहल को शिक्षा जगत के विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मान रहे हैं, क्योंकि बढ़ते शैक्षणिक तनाव और आत्महत्या की घटनाएँ राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुकी हैं। अब जिलाधिकारी द्वारा समिति गठन और जांच के आश्वासन से उम्मीद बंधी है कि छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायल

Also Read This

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  मोरना में

Read More »