सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड | वीडियो वायरल

सुल्तानपुर: “अर्थी निकालनी है तो सरकार की निकालो, योगी जी की निकालो, सीएमएस या सीएमओ की क्यों?” — यह विवादित बयान देने वाले सौ बेड वाले बिरसिंहपुर अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद को अब उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राज्यपाल के निर्देश पर की गई है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि डॉ. भास्कर ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें:  40 हजार शिक्षकों की पूरी होगी मन की मुराद, मंत्री करेंगे सीएम से फरियाद

निलंबन आदेश में यह भी उल्लेख है कि उनके कार्यकाल में अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही थीं, जो गंभीर लापरवाही है। इस आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एडी स्वास्थ्य कार्यालय, अयोध्या से सम्बद्ध किया गया है।

इसी बीच, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभनाथ यादव की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शोभनाथ यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बिरसिंहपुर अस्पताल में पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति और दवाओं की कमी पर सवाल उठाए गए। उसी दौरान सीएमएस भास्कर प्रसाद ने कथित रूप से कहा कि “सीएमओ या सीएमएस का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

शिकायत में यह भी आरोप है कि उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे, जो धीमी आवाज में बोले गए थे और वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो पाए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

घटना के बाद क्षेत्र में आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह निलंबन आदेश जारी हुआ।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाज

मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया उद्घाटन, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य शुभारंभ खेल उत्साह और दर्शकों की तालियों के बीच हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर टी-20 प्रारूप की इस क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही जिले में खेल महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लीग का आयोजन

Read More »

खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

खतौली स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाडा में चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक पिछले दस वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे पंडित मधुबन शास्त्री के सान्निध्य में संगीतमय और भक्तिमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।  कार्यक्रम में विधान आमंत्रणकर्ता के रूप में राजीव जैन प्रेम विहार मुजफ्फरनगर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसे भी पढ़ें:  40 हजार शिक्षकों की पूरी होगी मन की मुराद, मंत्री करेंगे सीएम से फरियादमंडप उद्घाटन का

Read More »