आ गया इतरवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में मिलेगा उपचार

सतीश चंद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार, 28 सितम्बर 2025 को निःशुल्क विराट नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, मुजफ्फरनगर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उनको उचित परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करायेंगी।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि यह नेत्र शिविर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति को समर्पित है। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ मरीजों की आँखों की निःशुल्क जाँच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जरूरतमंद मरीजों के लिए दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन सतीश चंद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले मरीजों को समयानुसार पंजीकरण होगा, ताकि सभी को व्यवस्थित रूप से परामर्श मिल सके। उन्होंने बताया कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस नेत्र शिविर का लाभ उठाएं, इसके लिए आम नागरिकों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस जानकारी को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग को विशेष लाभ मिलता है। 

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में निर्माण कार्यों के टैण्डर में पूल, वर्क ऑर्डर रोके

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »