बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करने पर ग्राम प्रधान को तालीबानी धमकी

फोन पर गांव से निकालने, सोशल मीडिया पर हत्या करने की चेतावनी, गाली गलौच के आरोप में चार आरोपी नामजद

मुजफ्फरनगर। एक मुस्लिम ग्राम प्रधान द्वारा बांग्लादेश से घुसपैठ के सहारे भारत में रहने वाले बांग्लादेशी मुस्लिमों को यहां से निकालने के भारत सरकार के अभियान का समर्थन और बांग्लादेशी मुस्लिमों की घुसपैठ के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर बयान देने की रंजिश में गांव के लोगों ने हत्या करने की धमकी दी, गाली गलौच की और मस्जिद में ऐलान कराने की बात कहकर लोगों को भड़काने का प्रयास किया। इससे भयभीत प्रधान ने पुलिस से शिकायत कर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा के प्रधान चौधरी परवेज आलम पुत्र गय्यूर ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को शिकायत की है कि कुछ लोगों से उसकी जान को खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान परवेज ने पुलिस को बताया कि वो कसेरवा का मौजूदा प्रधान है और जनप्रतिनिधि होने के नाते वो बिना भेदभाव के गांव, समाज और लोगों के हितों को लेकर कार्य करता है। सामाजिक कार्य भी वो व्यस्त रहता है। गरीबों की बेटियों को शादी अनुदान दिलाने, बीमारों का यहां से लेकर दिल्ली तक के अस्पतालों में उपचार कराने में मदद के साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द्र के लिए कार्य करता है। परवेज ने बताया कि वो एक राष्ट्रवादी मुसलमान होने के कारण धार्मिक आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता और न ही हिंदू मुस्लिम की राजनीति करता है। वो अपने राष्ट्र से प्रेम करता है।
परवेज ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व योजना आयोग की सदस्य सईदा हमीद तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ करने वाले मुस्लिमों को लेकर दिये गये बयान से वो आहत हुआ। इन दोनों ने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठिये मुस्लिम भारत में ही रहेंगे। परवेज ने बताया कि 26 अगस्त को दिल्ली के कान्स्टीट्यूट क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सईदा हमीद और प्रशान्त भूषण के इस बयान का खुले तौर पर विरोध किया था। इस कार्यक्रम की न्यूज चैन्ल पर प्रसारित वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई।
परवेज का आरोप है कि इसी वीडियो के कारण गांव में कुछ लोग उससे रंजिश रखने लगे। इसमें इन लोगों ने गांव से बाहर के कुछ असामाजिक तत्वों और कट्टरपंथी सोच वाले लोगों को भी अपने साथ शामिल किया और इनमें शामिल शरीफ पुत्र रकमुदीन निवासी कसेरवा ने फोन कर उनको तालिबानी धमकी दी। आरोप है कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गांव से बाहर निकलवाने के लिए ग्रामीणों को भड़काने का काम करते हुए हत्या की धमकी भी दी गई। परवेज ने पुलिस को बताया कि शरीफ के साथ ही गांव के ही निवासी शहजाद पुत्र नवाब उर्फ चीनी तथा हारून पुत्र तराबु तथा गांव पुरबालियान निवासी इसरार पुत्र बोका पुत्र असलम ने सोशल मीडिया और व्हाटसएप गु्रप पर परवेज के नाम पर गाली गलौच करते हुए मिलते ही जान से मारने की धमकी दी है। परवेज का कहना है कि इन धमकियों से वो भयभीत है और परिवार की जान को भी खतरा बताया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही पर एक्शनः मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया नोटिस

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  निर्धन बेटी का विवाह कराकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने पेश की मिसालउनका कहना है कि पिछले

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ‘आर्ई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आर्ई लव महादेव’ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण

Read More »